मुम्बई, 25 जनवरी 2021| दिल्ली की सीमा पर लगभग 2 महीने से कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ डेरा डाले और इन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर किसान अड़े है| दिल्ली की सीमा पर डेरा डाले किसान 26 जनवरी की पैरेड में हिस्सा लेने की योजना को व्यवस्थित बनाने में लगे है, जिसकी अनुमति सरकार ने दे दी है|
तो 500 किसानों का एक जत्था ओडिशा से पैदल चल कर दिल्ली पहुँच चूका है| और 24 जनवरी को महाराष्ट्र के अनेक इलाकों से किसान निकल कर मुम्बई के आजाद मैदान में अपने खेती-किसानी की मांगों को लेकर और दिल्ली घेरे किसानों के समर्थन में पहुँच रहे हैं| विडिओ में मुम्बई के आजाद मैदान की ओर मार्च करते महाराष्ट्र के किसान|
महाराष्ट्र के किसानों के इस प्रश्थान का विडिओ कांग्रेस की प्रियंका गाँधी ने शेयर किया है और एक पोस्ट भी किआ है – “उद्योगपतियों के कानून के विरोध में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, आदिवासी किसान #मुंबई की ओर निकल पड़े हैं। कसारा घाट की इस तस्वीर से समझा जा सकता है कि मुंबई के आज़ाद मैदान में किस हद तक भीड़ जुटने वाली है”।