हम मारे जा सकते हैं लेकिन आपकी जिंदगी के जरूरी सवालों के संघर्षो में आपका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे”!
-कॉमरेड महेन्द्र सिंह !

झारखण्ड, 16 जनवरी 2021। कॉमरेड महेंद्र सिंह जी का 16 वां शहादत दिवस इस वर्ष सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए मनाया गया। जनवाद और जनक्रांति की दुहाई देने वाले माओवादी संगठन के हथियारबंद दस्ते के शुटरों ने जन नेता और भाकपा माले लिबरेशन के विधायक महेंद्र सिंह जी की हत्या की थी।

कॉमरेड महेंद्र सिंह जी असल मायनों में गरीबों और किसानों के नेता थे जिन्हें आज भी वो दिल से याद किया करते हैं। इस मौके पर लोगों ने कृषि कानून के विरोध में 10 किलोमीटर तक मानव श्रृंखला बनाई और किसानों के प्रति अपना समर्थन जताया।
इस अवसर पर माले के विधायक और जननेता व शहीद महेंद्र सिंह जी के पुत्र विनोद सिंह के साथ मासस के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने शहादत सभा में हिस्सा लिया। श्री अरूप चटर्जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मैं और मेरी पार्टी के हर सदस्य की ओर से शहीद महेंद्र सिंह जी को क्रांतिकारी लाल सलाम…!!!